फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 दिन से कॉलेज बंक कर रहे चार शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
विज्ञापन

चकराता प्रखंड के राजकीय इंटर कॉलेज कांडोई भरम में तैनात चार शिक्षक 12 दिनों से गायब चल रहे हैं। कॉलेज महज प्रयोगशाला सहायक के भरोसे चल रहा है। इससे छात्रों का पठन-पाठन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत मुख्य शिक्षाधिकारी से की है।
विज्ञापन

पीटीए अध्यक्ष शूरवीर सिंह, धर्म सिंह, जय सिंह, जोवन दास, प्रेमदास आदि का कहना है कि कॉलेज में 111 छात्र अध्ययनरत हैं और कुल सात शिक्षक तैनात हैं। इनमें से तीन शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगी हुई है। शेष सभी शिक्षक अक्सर गैरहाजिर रहते हैं। इसके अलावा कई शिक्षक आपसी सामंजस्य से बारी-बारी कॉलेज आते हैं। इससे पठन-पाठन व्यवस्था पटरी पर नहीं है। पीटीए सदस्यों ने शिक्षा व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं होने पर कॉलेज में तालाबंदी की चेतावनी दी है। उधर, खंड शिक्षाधिकारी चकराता डॉ. एस चंद्र ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें