फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटियों के संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जनदेश चाईल्ड लाइन व लोक जागृति संस्था कर्णप्रयाग की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सलूड़-डुंग्रा और उर्गम घाटी में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कलाकारों ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने और बेटियों के संरक्षण का संदेश दिया। जनदेश के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने ग्रामीणों को बाल अपराधों के विषय की जानकारी दी। इस मौके पर सलूड़-डुंग्रा के प्रधान भजन लाल, प्रधान आशा देवी, जितेंद्र कुमार, हेमा और कलावती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें