श्रीनगर। डुंगरीपंथ के अमन उनियाल के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है। अमन के बड़े भाई भी सेना में अधिकारी हैं। अमन ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई से पास आउट हुए हैं।
मूलरूप से डुंगरीपंथ निवासी विश्वेश्वर प्रसाद उनियाल के पुत्र अमन उनियाल का चयन एसएससी के माध्यम से ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई के लिए हुआ था। एकेडमिक प्रशिक्षण के बाद शनिवार को दीक्षांत समारोह में विधिवत लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात हो गए। खास बात यह है कि अमन के बड़े भाई आदित्य उनियाल सेना के इंजीनियरिंग कोर में कैप्टन पद पर कार्यरत हैं। अमन के पिता विश्वेश्वर प्रसाद उनियाल पीएमजीएसवाई कालसी में सहायक अभियंता पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में उनका परिवार देहरादून के जोगीवाला में निवास करता है।