ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
दिव्यांग आयोग के गठन और दिव्यांग कोटे के रिक्त बैकलॉग पदों को भरने की मांग पर राष्ट्रीय विकलांग अधिकार एवं कर्तव्य मंच ने 15 मार्च से परेड ग्राउंड देहरादून में आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को मंच की चकराता में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अमित डोभाल ने बताया कि लंबे समय से दिव्यांगजन बैकलॉग कोटे के रिक्त पदों को भरने और आयोग गठन की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। दिव्यांग पेंशन के नाम पर भी उनके साथ मजाक किया जा रहा है। जिससे दिव्यांगों में रोष है। इस मौके पर आरटीआई प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी अरुण चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता चंद्र सिंह, राष्ट्रीय सचिन वड़ेरा, अनिल सक्सेना, संजय बंगाणी, पूजा नौटियाल, सरोज नेगी, नवीन चंद्र आदि मौजूद रहे।