फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिड़ला परिसर की अंतर संकाय सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओ का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर की अंतर संकाय शैक्षणिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हो गया है। अंतर संकाय प्रतियोगिताओं के बाद अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। पहले दिन सुगम संगीत, वाद-विवाद, शास्त्रीय नृत्य व लोकनृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर की शहीद कै. विजयपाल सिंह अंतर संकाय सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध लोकगायक पदमश्री बंसती बिष्ट ने कहा कि पहाड़ की संस्कृति बची रही इसकी जिम्मेदारी युवाओं की है। बिष्ट ने छात्र नेताओं को राजनीतिक पार्टियों से जुड़ने के बजाय छात्र हितों पर ध्यान देने की नसीहत भी दी। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी से अनुरोध किया कि पालिका की ओर से आयोजित होने वाले मेले में पहाड़ की परंपराओं से जुड़े कलाकारों को मौका दें। विशिष्ट अतिथि पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी ने कहा कि सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताएं छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण होती हैं। कार्यक्रम आयोजक विवि की डीएसडब्ल्यू प्रो. सुरेखा डंगवाल ने इस दौरान सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं के दौरान सभी शिक्षकों के मौजूद न रहने पर नाराजगी जताई। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार, सचिव देवकांत देवराड़ी, सह सचिव तृप्ति बलूनी, उपाध्यक्ष अजय पुंडीर, कोषाध्यक्ष सुशील जोशी, विवि प्रतिनिधि अरुण नेगी व कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।
>>>>>>>>
ऑडिशन के माध्यम से हुआ एंकरों का चयन
श्रीनगर। डीएसडब्ल्यू प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान एंकरिंग के लिए 10 छात्र-छात्राओं का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया गया है। चुने हुए छात्र ही कार्यक्रम के दौरान एंकरिंग करेंगे।
विज्ञापन

>>>>>>>>
सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में कला संकाय के छात्रों का दबदबा
श्रीनगर। बिड़ला परिसर सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रतियोगिता के तहत कार्टून प्रतियोगिता में हरेंद्र कुमार प्रथम, नेहा रावत द्वितीय और अविनाश रावत तृतीय स्थान पर रहे। जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में गरिमा बहुगुणा को पहला स्थान मिला। वहीं नेहा रावत को दूसरा और अंजलि चौहान तीसरा स्थान मिला। काव्य पाठ में राकेश सिंह प्रथम, ललित मोहन रावत द्वितीय, अजय शाह तृतीय स्थान पर रहे। वाद-विवाद (पक्ष) में नयन कोठियाल ने पहले दीप दीक्षा ने दूसरे और मोनिका रावत ने तीसरे स्थान पर जगह बनाई। वहीं वाद-विवाद (विपक्ष) में रश्मि कैंथवाल, पारितोष और प्रियंका घिल्डियाल क्रमश; प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। सुगम संगीत में आरुषि कृष्ण को पहला, रिसालत खान को दूसरा और अर्चना पांडे को तीसरा हासिल हुआ। लोक गीत/समूह गान में कला संकाय प्रथम, प्रबंधन संकाय द्वितीय व वाणिज्य संकाय तृतीय स्थान पर रहे। शास्त्रीय नृत्य में कला संकाय प्रथम, शिक्षा संकाय द्वितीय व प्रबंधन संकाय तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें