फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न संगठनों ने किया नारी शक्ति को नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न संगठनों ने नारी शक्ति को नमन किया। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सम्मानित किया गया। नई दिशा जनहित ग्रामीण विकास समिति की ओर आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख विकासनगर तारा देवी, ब्लॉक प्रमुख सहसपुर रंजीता तोमर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरू देवी, जयंती पटवाल, सुनीता रावत, रानी बंसल, शकुंतला देवी, सोनिया देवी, संध्या खरे, ममता कश्यप, सुमनलत कासब, कामनी देवी, सोमलता, तारा बेन, चंद्रकला को प्रशस्ती पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ब्लॉक प्रमुख तारा देवी ने कहा कि महिलाएं किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। बेटियां रोजाना नया इतिहास बना रही हैं।
हरबर्टपुर स्थित गढ़वाल सभा भवन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी शामिल हुई। विशिष्ट अतिथि राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद की पूर्व सदस्य उर्मिला शर्मा शामिल हुई। पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी ने कहा कि महिलाएं राष्ट्र की रीढ़ हैं। महिलाओं से घर परिवार और समाज संस्कारित होता है। आर्यन सामाजिक संगठन की ओर आर्य समाज मंदिर में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संगठन ने आशा कार्यकत्रियों को शॉल भेंटकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। दिशा सामाजिक संगठन की ओर ढाकी पंचायत घर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। सहसपुर के पूर्व प्रधान और आकाश विकलांग सेवा समिति के अध्यक्ष सुंदर थापा ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति आवाज उठानी चाहिए। ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आंदोलन सभा की महासचिव शशि सक्सेना ने विचार रखे। इस मौके पर महासचिव भास्कर चुग, अध्यक्ष अरविंद शर्मा, गीता इस्सर, सुमन पारछे, नीलम कौर आदि मौजूद रहे। नई उम्मीद समिति उद्पाल्टा, नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस कमिशन, डॉ. भीमराव अंबेडकर जन चेतना समिति के तत्वावधान में भी कार्यक्रम आयोजित कर नारी शक्ति को नमन किया गया।
विज्ञापन


रंगारंग कार्यक्रमों की रही धूम
विकासनगर। महिला दिवस पर उड़ान क्लब की ओर आयोजित कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम में डॉ. संस्कृति प्रिया, रश्मि गोयल, सुमित्रा गोयल, अनिल वर्मा, डॉ. मीना जैन, मीनाक्षी जुंवाठा, शांति वर्मा को शॉल और पौधे देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रूपा शर्मा और दीपा चावला ने किया। वारियर्स गर्ल्स फाउंडेशन ने जमनीपुर तप्पड़ में महिला दिवस पर महिलाओं को पौधे देकर सम्मानित किया। इस मौके पर हसीना बानो, रजिया, अनो, शबनम, सायरा, सीमा, रोजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जन जागरूकता रैली निकाली
विकासनगर(ब्यूरो)। ममता सामाजिक संस्था की ओर सभावाला गांव में जन जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान बाल देवी और ब्लॉक प्रमुख रंजीता तोमर ने किया। कार्यक्रम में जापानी महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया। इस मौके पर मैचीको, रिको, काना, शेरपुर की प्रधान मनीषा पाल, कौशल देवी, पूनम, जेएम सिंह, बीना वालिया, आशीष, मुमताज, सोनिया सिंह, लिती, सोनी, मनीषा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें