फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों व राजनीतिक दलों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें महिलाओं ने एकजुट होकर समाज में व्याप्त महिला विरोधी कुप्रथाओं को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा नरेंद्रनगर ग्रामीण व मुनिकीरेती मंडल की ओर से ढालवाला में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं की जानकारी दी। महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए इनका लाभ लेना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सरस्वती जोशी, बीना जोशी, शांति गौड़, ऊषा बडोला, निर्मला उनियाल, शांति ठाकुर, मुन्नी राणा, रामी सेमवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से स्वर्गाश्रम स्थित बाबा काली कमली मुख्य गद्द्ी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में यमकेश्वर की विधायक ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि महिलाओं के सहयोग के बिना किसी भी देश की तरक्की बेहद मुश्किल है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला राजपूत, मीनाक्षी भंडारी, पूजा आर्य, बबली देशवाल, पूनम परिहार, कृष्णा बत्रा, गोपाल अग्रवाल, बृजेश चतुर्वेदी, भरत लाल, मनीष राजपूत आदि मौजदू रहे।
माकपा की ओर से सर्वहारानगर में आयोजित विचार गोष्ठी में महिला समाज की सुरक्षा, आर्थिक उन्नति की दिशा में सरकार द्वारा प्राथमिकता से कार्य करने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर लाजवंती, मंजू शाह, कांता जोशी, माकपा के सचिव देव सिंह गुसाईं, राजेंद्र पुरोहित, पुरुषोत्तम बडोनी आदि मौजूद रहे। भारतीय ग्रामोत्थान संस्था ढालवाला की ओर से नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं से जागरूक होकर स्वावलंबी बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर संस्था के प्रभारी अनिल चंदोला, प्रबंधक मुकेश राणा, बीना पुंडीर, रामसेवक रतूड़ी, गीता चंदोला, ममता नेगी, बीना भट्ट, अनिल उनियाल, विजय सिंह, आनंद त्यागी आदि मौजूद रहेे।
उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित
रायवाला में पौराणिक देवभूमि सोसाइटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं जिला पंचायत सदस्य राखी नेगी, ग्राम प्रधान सरिता रतूड़ी, शोभा रावत, उदिना नेगी, बीना बंगवाल, अनीता कंडवाल, कुसुम जोशी, दीपा चमोली, कमलेश भंडारी, मधु सेमवाल, भागीरथी भट्ट, मंजू क्षेत्री, सरोज डिमरी, कुसुम कंडवाल, सुमन गौड़, कुसुम राणा, दृश्य मोनाल को संस्था के अध्यक्ष आचार्य सुमन धस्माना ने सम्मानित किया।
श्यामपुर स्थित आंगन सेवा समिति की ओर से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा, हंस फाउंडेशन ऋषिकेश के प्रभारी प्रदीप राणा व गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी ने उल्लेखनीय कार्य के लिए डॉ. किरण वर्मा, शिवानी भंडारी, अंजलि नेगी, शिवानी रावत, सरोजनी थपलियाल, हिमानी बुटोला, चंद्रकांता जोशी व सुषमा रावत को सम्मानित किया। इस मौके पर सरस्वती गोदियाल, सुमन डंडरियाल, रेखा नेगी, इंद्र ममगाईं, रजनी, ऊषा रावत आदि मौजूद रहे।
इंदिरानगर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान सिविल जज ममता पंत, एसआई सरोज कोहली, सामाजिक कार्यकर्ता हेमलता आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी सजवाण, सुनीता उपाध्याय, प्रदीप राणा, ज्योति सजवाण, मनोज गर्ग, अंजू बाला रस्तोगी, माया घले, कुसुम अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

कला प्रतियोगिता से दिया नारी सम्मान का संदेश
मायाकुंड स्थित नि:शुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान स्कूल में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ थीम पर आधारित कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. राजे नेगी ने विद्यालय की शिक्षकों को भगवान श्रीराम व माता सीता के जीवन पर आधारित पुस्तक व पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दिव्या सक्सेना, निधि सक्सेना, प्रिया क्षेत्री, प्रियंका कुकरेती, मंजू देवी, दीपिका पंत, रमेश लिंगवाल, उत्तम सिंह असवाल, राजा ढींगरा आदि मौजूद रहे। बापूग्राम सुमन विहार स्थित गंगोत्री विद्या निकेतन में कला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने भाषण और नाट्य प्रस्तुति से महिला शक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर स्कूल के संचालक शिक्षाविद् बंशीधर पोखरियाल, प्रधानाध्यापक प्रमोद मलासी, प्रबोध उनियाल, रामप्रसाद उनियाल, भावना, गौरा, दीपिका, साधना ध्यानी आदि मौजूद रहे। बापूग्राम बीसबीघा स्थित सुरेश चंद पब्लिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर विद्यालय की संचालक रेखा उनियाल ने महिलाओं को सही शिक्षा व उचित दिशा देने की बात कही। इस मौके पर रीता, शुभम, मनीषा, लक्ष्मी, हन्नी पाल, प्रभा, नीलम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें