फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशनकारियों को समर्थन देने पहुंचे गैरसैंण से

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। स्थाई राजधानी गैरसैंण के लिए संजय घिल्डियाल व प्रवीण कुमार का अनशन 6वें दिन भी जारी रहा। गैरसैंण से पहुंचे आंदोलनकारियों ने भी अनशनकारियों को समर्थन दिया।
विज्ञापन

गैरसैंण स्थाई राजधानी आंदोलनकारियों ने कहा मुजफ्फरनगर कांड की सीबीआई जांच की जानी चाहिए। गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाया जाना मातृशक्ति व शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अनशनकारियों को समर्थन देने के लिए गैरसैंण से नारायण सिंह बिष्ट, महेश चंद्र पांडे, नंदन सिंह नेगी, त्रिलोक सिंह रावत, राम प्रसाद उप्रेती, सुरेंद्र सिंह तथा वीरेंद्र सिंह यहां पहुंचे। गैरसैंण से आए आंदोलनकारियों ने 10 मार्च को आयोजित होने वाली महापंचायत में शामिल होने का निमंत्रण दिया। वहीं प्रशासन की ओर से अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें वजन घटा हुआ मिला। मेडिकल करने पहुंचे संयुक्त चिकित्सालय के डा. गोयल ने बताया कि अनशनकारियों का स्वास्थ्य सामान्य है। हालांकि प्रवीण कुमार में कीटोन वन प्लस पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें