गैरसैंण। विकास खंड सभागार में आयोजित कार्यशाला में नाबार्ड और बैंक अधिकारियों ने महिला समूहों के सदस्यों को डिजिटल बैंकिंग और बैंक की योजनाओं की जानकारी दी। बताया गया कि समूह बैंक की ओर से जारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार के क्षेत्र में बेहतर मुकाम हासिल कर सकती है।
बुधवार को नाबार्ड तथा उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के संयुक्त कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यशाला में ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक सुरेश चंद्र आर्य ने महिला समूहों को बैंक द्वारा दी जानी वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गठित महिला स्वयं सहायता समूहों को बैंक न्यूनतम ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इन योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं स्वरोजगार के क्षेत्र में बेहतर काम किया जा सकता है। सहायक खंड विकास अधिकारी जगत सिंह मेहरा द्वारा महिला समूहों को आजीविका मिशन के तहत चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को मोबाइल बैंकिंग, ऑनलाइन बैंकिंग सहित अन्य जानकारियां दी गई। कार्यशाला में ग्रामीण बैंक के दीपक असनोड़ा, नगर पंचायत की सभासद कुसुमलता गैड़ी, हेमा मठपाल, मुकेश, विक्रम खत्री, रेखा, गंगा, भवानी, रजनी, जमुना सहित डेढ़ सौ से अधिक महिलाएं शामिल थी।