ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
जल विद्युत निगम, यूपीसीएल और पिटकुल में कार्यरत उपनल और स्वयं सहायता समूह संविदा कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक में कर्मियों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
डाकपत्थर बैराज ग्राउंड में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारी विभागीय संविदा के तहत नियुक्ति की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। उन्होंने समान कार्य के बदले समान वेतन देने की भी मांग की। बैठक के दौरान संयुक्त मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें विकास पुंडीर को यमुना घाटी अध्यक्ष और दर्शन चौहान को स्वयं सहायता समूह का अध्यक्ष बनाया गया। अल्ताफ हुसैन को उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में विपिन नेगी, नंदन रावत, जावेद आलम, संजय, अब्दुल सत्तार, श्याम सिंह, महेंद्र, रवि, मनोज, अनिल, रवि, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
कार्यकारिणी का गठन किया
विकासनगर। इंजीनियरिंग ड्राइंग सर्विसेज एसोसिएशन सिंचाई विभाग शाखा डाकपत्थर की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें इंद्र सिंह चौहान अध्यक्ष, राजेश कुमार सचिव और अंजुम निशा कोषाध्यक्ष बनाई गईं हैं।