फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग के साथ भारतीय भोजन के मुरीद हो रहे विदेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव
विज्ञापन

---------------------
योग के साथ भारतीय भोजन के मुरीद हो रहे विदेशी
भारत को बताया दुनिया के सबसे स्वादिष्ट भोजन की राजधानी
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
सात समुंदर पार से अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में ध्यान, योग, आयुर्वेद व अध्यात्म की तालीम लेने पहुंचे विदेशी साधकों को भारतीय व्यंजन भी खूब भा रहे हैं। विदेशी योग जिज्ञासु दाल-भात, मक्के की रोटी खाने और छांछ व अदरक की चाय का लुत्फ लेने के बाद भारत को दुनिया के सबसे स्वादिष्ट भोजन की राजधानी कहने से नहीं हिचक रहे हैं।
मुनिकीरेती स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिसॉर्ट में योग की तालीम लेेने के बाद विदेशी साधक बड़ी बेसब्री से यहां परोसे जा रहे भोजन का इंतजार करते हैं। भोजन के बाद विदेशी भारतीय स्वादिष्ट व्यंजनों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ऐसे ही कई व्यंजनों की तारीफ कुछ विदेशियों की नजर से।
विज्ञापन

---
मैं तीसरी बार योग महोत्सव में शामिल होने पहुंची हूं। मुझे यहां परोसा जा रहा कढ़ी-चावल बहुत पसंद आ रहा है।
ऐनाफोरिया, पुर्तगाल
---
मैं योगा फेस्टिवल में पहली बार आई हूं। मेरा मानना है कि भारतीय योग और भोजन का दुनिया में कोई मुकाबला नहीं है। यहां का खाना खाने के बाद मेरा यहीं रहने का मन हो रहा है। मुझे मक्के की रोटी, छांछ बहुत पसंद आया।
अरियन, ब्राजील
---
मैं अपने दोस्तों के साथ योग महोत्सव में दूसरी बार आई हूं। मुझे खिचड़ी, छांछ, साबूदाने की खीर बहुत पसंद आई। भारत को योग के साथ स्वादिष्ट भोजन की भी अंतरराष्ट्रीय राजधानी भी कहा जा सकता है।
विज्ञापन

सीलविना, अर्जेंटिना
----
मैं अपने दोस्त के साथ योग महोत्सव में शामिल होने आया हूं। मुझे यहां परोसे जा रहे व्यंजनों में राजमा की दाल, तंदूरी रोटी, आलू की सब्जी बहुत पसंद आई। भारत के भोजन का स्वाद दुनिया में नंबर वन कहा जा सकता है।
रोडोल्फो, ब्राजील
--
योग महोत्सव में पहली बार आया हूं। मुझे यहां के पालक-पनीर आदि व्यंजन और अदरक की चाय सबसे अच्छी लगी। काश हमारे देश में भी भारतीय खाने जैसा स्वाद होता।
कृषचन, ब्राजील
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें