फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान नही होने पर भड़के गन्ना आपूर्ति करने वाले ट्रासंपोर्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/डोईवाला।
विज्ञापन

शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्रों से आपूर्ति करने वाले ट्रांसपोर्टरों का दो माह से भुगतान नहीं होने पर मंगलवार को वाहनों को खाली नहीं किया गया। इसके चलते शुगर मिल परिसर में काफी देर तक गहमागहमी रही। हालांकि करीब साढ़े पांच घंटे के बाद शुगर मिल प्रशासन ने सप्ताहभर का भुगतान जारी कर दिया। डोईवाला शुगर मिल के विभिन्न गन्ना क्रय केंद्र से वाहनों से गन्ना आपूर्ति करने वाले ट्रांसपोर्टर मंगलवार को भुगतान नहीं मिलने पर भड़क गए। ट्रांसपोर्टरों का कहनी था कि पिछले दो माह छह दिनों से भुगतान नहीं किया गया है। इससे शुगर मिल पर लाखों का बकाया हो गया है। डोईवाला के ट्रांसपोर्टर बलबिंदर सिंह हैप्पी का कहना है कि गन्ना सेंटर से गन्ना आपूर्ति लाने वाले वाहनों को दो-दो दिनों तक खड़े रहना पड़ रहा है। इससे विभिन्न दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर ट्रांसपोर्टर अमरीक सिंह, पवित्र सिंह, नरेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र, अनूप तोपवाल, परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे। शुगर मिल के अधिशासी निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्टरों की समस्या का समाधान कर दिया गया है। शेष भुगतान की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें