फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता को तीन घंटे बाद मिला वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। विकासखंड की आपातकालीन सेवा 108 पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ी हुई है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को सरकोट गांव की एक गर्भवती महिला को 108 वाहन नहीं मिलने पर वह तीन घंटे तक प्रसव पीड़ा से तड़पती रही। हालांकि बाद में खुशियों की सवारी से महिला को अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

ब्लाक के सरकोट ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान कुंवर सिंह गड़िया ने बताया कि सोमवार सुबह गांव की गर्भवती महिला लक्ष्मी देवी को प्रसव पीड़ा हुई, तो ग्रामीणों ने आपातकालीन सेवा 108 को फोन किया। महिला तीन घंटे तक प्रसव पीड़ा से तड़पती रही, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। बाद में बताया गया कि देवाल की 108 एंबुलेंस खराब है और तलवाड़ी की एंबुलेंस का चालक छुट्टी पर है। इसके ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन को फोन किया, तो महिला को खुशियों की सवारी वाहन से सीएचसी थराली पहुंचाया गया। 108 सेवा के जिला प्रभारी वाईएस नेगी ने बताया कि जिले की सभी एंबुलेंस ढाई से तीन लाख किमी चल चुकी हैं। ऐसे में सभी एंबुलेंसों की हालत खराब है। देवाल की एंबुलेंस पिछले सप्ताह से खराब है। मामले में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें