फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने की नाबार्ड योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कार्य में तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। डीएम आशीष जोशी ने राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की ओर से वित्त पोषित योजनाओं के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने नाबार्ड की ओर से वित्त पोषित योजनाओं की वित्तीय और भौतिक प्रगति की समीक्षा की। मौजूदा समय में लोक निर्माण विभाग, पेयजल, सिंचाई, उद्योग और शिक्षा विभाग में नाबार्ड के माध्यम से 84 योजनाएं संचालित हो रही हैं। डीएम ने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नाबार्ड के डीडीएम आशीष भंडारी ने कहा कि जिले में 203 करोड़ की लागत से जिले में 84 परियोजनाओं पर कार्य संचालित हो रहा है। अधिकांश कार्य सड़कों के हैं। उन्होंने कहा कि 16 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, लेकिन अभी तक संबंधित विभाग की ओर से कार्य पूर्ण करने का प्रमाण-पत्र नहीं दिया है। जिस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त कर अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने का प्रमाण-पत्र देने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीआरडीए के परियोजना निदेशक प्रकाश रावत, जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक डा. एमएस सजवाण, लोनिवि के ईई डीएस रावत सहित समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें