गोपेश्वर। राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर के रौली-ग्वाड़ गांव में संचालित एनएसएस शिविर के दौरान मंगलवार को स्वयं सेवी छात्र-छात्राओं ने गांव में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान शिविर में पहुंचे बदरीनाथ वन प्रभाग के उपप्रभागीय वनाधिकारी अंबरीश कुमार ने स्वयं सेवियों को वनों की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वन ही मनुष्य जाति की सबसे बड़ी धरोहर है। इसका उपयोग सिर्फ जरुरत के हिसाब से किया जाना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी डा. वीपी देवली ने एनएसएस के उद्देश्य और कार्य गिनाए। इस मौके पर डा. दिनेश सती, डा. त्रिभुवन चंद्र, डा. मनोज बिष्ट, डा. हेमलता, डा. मनीष कुकरेती आदि मौजूद थे।