फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत मुआवजे का वितरण शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत प्रभावितों को मुआवजे का वितरण शुरू हो गया है। मंगलवार को बांजबगड़ में प्रभावित भवन स्वामियों, व्यवसायियों और काश्तकारों को मुआवजा वितरित किया गया। इस दौरान 87 प्रभावितों को मुआवजे के चेक वितरित किए गए। अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, एसडीएम (सदर) परमानंद राम, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ की उपस्थिति में प्रभावितों को मुआवजे का वितरण किया गया। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि खातेदारों व सह खातेदारों को चेक वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि प्रभावितों ने किसी प्रकार से मुआवजे को लेकर अनापत्ति दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें