फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशनकारी ने की घटना की मजिस्ट्रेटी जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गैरसैंण में स्थाई राजधानी की मांग के लिए गोला पार्क में अनशन पर बैठे प्रवीण कुमार ने उनके साथ की गई अभद्रता व मारपीट की मजिस्ट्रेट जांच करवाए जाने की मांग की है। वहीं राजधानी की मांग को लेकर आज (बुधवार) को मशाल जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को स्थाई राजधानी की मांग के लिए संजय घिल्डियाल चौथे दिन व प्रवीन कुमार तीसरे दिन भी आमरण अनशन पर बैठे रहे। इस मौके पर अनशनकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि उनके उनपर जिन पुलिस अधिकारियों ने जान लेवा हमला किया था उन्हीं को जांच अधिकारी बनाया गया है। जोकि सोची समझी साजिश है। कहा कि मामले की निष्पक्षता के लिए मजिस्ट्रेटी जांच की जानी चाहिए। अनशनकारियों ने कहा कि जब तक गैरसैंण में स्थाई राजधानी की घोषणा नही हो जाती उनका अनशन जारी रहेगा। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष विपिनचंद्र मैठानी ने आंदोलन को समर्थन देते हुए अनशनकारियों को पूर्ण सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया। संयुक्त अस्पताल बी अंसारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आंदोलनकारियों के स्वास्थ्य की जांच की। उन्होंने बताया कि अनशन पर बैठे संजय घिल्डियाल का बीपी बढ़ा हुआ है और साथ उनके वजन में दो किलो गिरावट आई है। वहीं प्रवीण का बीपी कम है और उनका एक किलो वजन कम हुआ है। तहसील प्रशासन की ओर से अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। तहसीलदार सुनील राज ने बताया कि अनशनकारियों का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया है। इस मौके पर ंजम के अध्यक्ष अनिल स्वामी, केपी चंदोला, चंद्रमोहन बहुगुणा, इंद्रेश मैखुरी, देवेंद्र नेगी, सचिन थपलियाल, योगेंद्र कांडपाल, विभोर बहुगुणा, नवीन नौटियाल, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, दुर्गेश डोभाल आदि ने अनशन स्थल पहुंच कर मुहिम को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें