स्वर्ण पदक जीतने पर सृष्टि चौहान सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश। किक बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली खिलाड़ी सृष्टि चौहान को विधानसभा अध्यक्ष ने सम्मानित किया। उन्होंने सृष्टि को विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता देने और प्रगति विहार क्षेत्र में तीन मुख्य द्वारों के निर्माण के लिए निधि से दो लाख रुपये की घोषणा की। सोमवार को प्रगति विहार सामाजिक कल्याण समिति की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शिरकत की। समारोह में उन्होंने किक बॉक्सिंग में उत्तराखंड के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ी सृष्टि चौहान को सम्मानित किया।
इस दौरान स्पीकर अग्रवाल ने कहा कि सृष्टि चौहान ने सिर्फ तीर्थनगरी ऋषिकेश ही नहीं, बल्कि देश में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, महावीर सिंह भंडारी, एसएस रावत, अनूप सिंह तड़िवाल, प्रगति विहार समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष राकेश मियां, नरेंद्र सिंह नेगी, राजेश नौटियाल, रमेश भट्ट, शिव कुमार गौतम, दीप पासवान, गौरव सेमवाल, मुकेश शाह, पप्पू शाह, अंशुमन भंडारी, सूरत सिंह, कमला गुनसोला, अनीता तिवारी, अरुण बडोनी आदि मौजूद थे।