फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलनकारियों ने दी कोतवाल के खिलाफ तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। गैरसैंण स्थायी राजधानी की मांग के लिए अनशन कर रहे आंदोलनकारियों ने पुलिस पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। आंदोलनकारी प्रवीण ने कोतवाल एनएस बिष्ट के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी है। पुलिस का कहना है कि आंदोलनकारियों की शिकायत ले ली गई है, जिसकी जांच की जा रही है।
गैरसैंण स्थायी राजधानी की मांग के लिए संजय घिल्डियाल व प्रवीण कुमार का अनशन सोमवार को भी जारी रहा। शनिवार देर शाम को पुलिस ने अनशनकारी संजय घिल्डियाल व उनके समर्थन में धरने पर बैठे प्रवीण को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर गोला पार्क से हटा दिया था। आंदोलनकारी प्रवीण ने बताया कि पुलिस उन्हें तहसील परिसर ले गई, जहां उनके साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया। प्रवीण ने पुलिस पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। हालांकि बाद में आंदोलनकारी फिर गोलापार्क में बैठ गए थे।
विज्ञापन

रविवार देर शाम आंदोलनकारियों ने कोतवाली पहुंच कर कोतवाल एनएस बिष्ट के खिलाफ तहरीर दी। आंदोलनकारी प्रवीण की ओर से दी गई तहरीर में पुलिस पर मारपीट व जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है। कोतवाली एसएसआई मोहम्मद यूनस ने कहा कि आंदोलनकारियों की शिकायत ले ली गई है, जिसकी जांच की जा रही है। वहीं एसएसपी जेआर जोशी ने कहा कि पुलिस ने मजिस्ट्रेट के आदेश के तहत आंदोलनकारियों को गोला पार्क से हटाया था।
विज्ञापन

सोमवार को अनशनकारियों के समर्थन में प्रेमबल्लभ नैथानी, जगदंबा प्रसाद रतूड़ी, देव सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह रावत, मदन मोहन नौटियाल, गंगा असनोड़ा थपलियाल, हीरालाल जैन आदि धरने पर बैठे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें