फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन भी हुई बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब में बर्फबारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ/रुद्रप्रयाग/उत्तरकाशी। राज्य के चारों धामों में दूसरे दिन भी बर्फबारी जारी रही। सोमवार को बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई। उधर, केदारनाथ धाम में दोपहर बाद सवा एक बजे से शाम चार बजे तक हल्की से मध्यम हिमपात हुआ। वहीं उत्तरकाशी में गंगोत्री-यमुनोत्री और यमुनाघाटी के खरसाली, फूलचट्टी सहित गंगाघाटी के मुखबा, हर्षिल आदि स्थानों में समाचार लिखे जाने तक बर्फबारी जारी है।
सोमवार दोपहर बाद अचानक मौसम बिगड़ गया और बर्फबारी शुरू हो गई। बदरीनाथ धाम में ढाई फीट, तो हेमकुंड साहिब में करीब तीन फीट तक बर्फ जम गई है। औली में भी आधा फीट तक बर्फ जम गई है। घाट ब्लॉक के ल्वाणी और रामणी गांव के समीप की चोटियां भी बर्फ से ढक गईं हैं।
विज्ञापन

उधर, सोमवार को केदारनाथ धाम में दोपहर बाद सवा एक बजे से शाम चार बजे तक हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई। धाम में साढ़े तीन फीट नई बर्फ जमी है। इससे पूर्व सुबह मौसम साफ था। इस दौरान चटक धूप भी खिली। धाम में सुबह 6 बजे तापमान माइनस 7 डिग्री और दोपहर 12.30 बजे 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं उत्तरकाशी जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में एक बार फिर से हिमपात शुरू हो गई है। सोमवार देर शाम को निचले इलाकों में छुटपुट बारिश सहित गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में बर्फबारी शुरू हो गई। यमुनाघाटी के खरसाली, फूलचट्टी सहित गंगाघाटी के मुखबा, हर्षिल आदि स्थानों में समाचार लिखे जाने तक हिमपात जारी है। बीते तीन दिन से मौसम में आए परिवर्तन के कारण एक बार फिर से पूरे जनपद में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।
विज्ञापन


ओलावृष्टि से फसल बर्बाद
गोपेश्वर। पोखरी ब्लॉक के गोदी-गिंवाला, रौता, पोगठा, मालकोटी, ब्राह्मण थाला, वल्ली गांव में रविवार रात को ओलावृष्टि हुई, जिससे गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। गोदी-गिंवाला के बीरबल सिंह नेगी ने बताया कि ओलावृष्टि से गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। निजमुला घाटी के पाणा, ईराणी और झींझी गांवों में भी बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें