फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदाधाम नौटी में 14 से 22 तक आयोजित होगा हरियाली मेला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लॉक के नंदा देवी मंदिर नौटी में 14 से 22 मार्च तक होने वाले 39वें हरियाली मेले के सफल संचालन को लेकर मेला समिति की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष नंदाधाम नौटी में होने वाला हरियाली मेला जीआईसी कर्णप्रयाग के वॉर मेमोरियल शताब्दी वर्ष को समर्पित रहेगा। मेला समिति के अध्यक्ष भुवन नौटियाल ने कहा कि मेले में स्व. महेशानंद नौटियाल, स्व. गोविंद प्रसाद नौटियाल, स्व. सुरेशानंद नौटियाल, स्व. देवराम नौटियाल और स्व. सुरेशानंद नौटियाल आदि विभूतियों के नाम से विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। इन महान विभूतियों के परिजनों को सम्मानित कर मेले को भव्य स्वरूप दिया जाएगा। इस मौके पर विनोद चौहान, सुभाष रावत, अरुण मैठाणी, सुभाष नौटियाल, विक्रम सिंह रावत, विनोद कंडवाल, भागचंद्र केशवानी और हर्षवर्द्धन नौटियाल आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें