फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनिकीरेती पालिका बनाएगी दो नई पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। मुनिकीरेती में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को रोजाना पेश आने वाली जाम की समस्या के मद्देनजर नगर पालिका दो नई पार्किंग बनाने की तैयारी कर रही है, जिनकी वाहन क्षमता करीब 600 वाहनों से अधिक की होगी। पार्किंग योजना धरातल पर उतरती है, तो मुनिकीरेती क्षेत्र में सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से लगने वाले रोजमर्रा के जाम से काफी हद तक लोगों को निजात मिल सकेगी। नगर पालिका प्रशासन के मुताबिक शासन ने वर्ष 2021 में अर्द्धकुंभ मेले के आयोजन के लिए श्रद्धालुओं की सुविधाओं के बाबत प्रस्ताव मांगे थे। जिस पर पालिका की ओर से कुंभ मेला बस पार्किंग को तीन मंजिला बनाने का प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन

पार्किंग निर्माण के लिए प्रस्ताव में लगभग 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा भद्रकाली में भी एक अन्य पार्किंग का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। पार्किंग के लिए नगर पालिका ने लगभग 90 बीघा वनभूमि निकाय को हस्तांतरित किए जाने के लिए वन विभाग को ऑनलाइन आवेदन किया है। निकाय के अधिशासी अधिकारी यूएस नेगी ने बताया कि भद्रकाली में पार्किंग निर्माण के लिए वनभूमि हस्तांतरण को लेकर सर्वे किया जा चुका है। बताया कि राजस्व और वन विभाग के अधिकारियों के साथ वनभूमि का निरीक्षण किया गया था। जल्द ही भूमि हस्तांतरित होने की उम्मीद है।

किस पार्किंग की कितनी होगी क्षमता
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी यूएस नेगी के अनुसार भद्रकाली में प्रस्तावित पार्किंग में करीब 400 कारों को पार्क करने की क्षमता होगी। जबकि कुंभ मेला बस पार्किंग में प्रस्तावित ट्रिपल स्टोरी पार्किंग में लगभग 80 बस और 200 कारों को पार्क किया जा सकेगा।
विज्ञापन


खारास्रोत पार्किंग का भी होगा विस्तार
खारास्रोत नदी किनारे बनी वाहन पार्किंग का विस्तार किए जाने पर भी नगर पालिका विचार कर रहा है। ईओ ने बताया कि क्षेत्र में पर्यटकों के वाहनों की आमद दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। लिहाजा खारास्रोत पार्किंग का विस्तार करने की कवायद शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें