फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण में प्राइमरी और जूनियर स्कूलों में परीक्षाएं आज से

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। चमोली जिले के गैरसैंण ब्लाक में प्राथमिक और जूनियर स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू होंगी। भराड़ीसैंण में 20 मार्च से प्रस्तावित बजट सत्र के चलते यह निर्णय लिया गया है। इन परीक्षाओं में प्राथमिक में 4111 और जूनियर में 1100 छात्र-छात्राएं परीक्षाएं देंगे।
विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा कर्मियों के ठहरने के लिए इंटर और हाईस्कूलों के भवनों की व्यवस्था की जाती है, लेकिन इस बार सत्र के साथ-साथ बोर्ड परीक्षाएं होने के चलते इंटर कालेजों में यह व्यवस्था नहीं होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने प्राथमिक, जूनियर और प्राइवेट विद्यालयों को इस बार सत्र के लिए रिक्त करने के प्रयास किए हैं। इसके चलते ब्लाक के सभी 141 प्राथमिक और 33 जूनियर स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं 5 मार्च से 13 मार्च तक कराई जानी हैं। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक नरेश कुमार हल्दियानी ने बताया कि सत्र के चलते केवल गैरसैंण ब्लाक में प्राइमरी और जूनियर स्तर की वार्षिक परीक्षाएं 5 से 13 मार्च तक होंगी। अन्य ब्लाकों में यह परीक्षाएं 13 मार्च बाद होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्कूलों में रुकेंगे सुरक्षा कर्मी
आगामी 20 मार्च से भराड़ीसैंण में प्रस्तावित बजट सत्र के दौरान सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था के लिए गैरसैंण में सुरक्षा कर्मियों, अधिकारियों की रात्रि भोजन तथा आवासीय व्यवस्था भराड़ीसैंण के नजदीकी प्राथमिक, जूनियर और प्राइवेट विद्यालयों में हो सकती है। ब्लाक के उप शिक्षा अधिकारी लखपत सिंह रावत ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय गैरसैंण, सलियाणा, कन्या जूनियर गांवली, सैंजी, मेहलचौंरी तथा निजि विद्यालय जेएनएसएनएस मेमोरियल, गुरु रामराय गैरसैंण, गुरुरामराय विद्यालय आदिबदरी को व्यवस्था के लिए चयनित किया गया है। साथ ही आईटीआई दाडिमडाली और राजकीय पॉलीटेक्निक का एक हॉल भी व्यवस्था के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें