फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुदूर विद्यालयों की छात्राएं ले रही खेलों का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला खेल विभाग की ओर से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही उन्हें योगाभ्यास भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

25 फरवरी से गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिले के जीआईसी गोदली, डुंगरी-मैकोट, बोरागाड़, आदिबदरी, गमशाली-छिनका, ग्वाड़-देवलधार, गडोरा, पैंतोली, कन्या हाईस्कूल नैग्वाड़, उत्तराखंड पब्लिक स्कूल, शारदा सुमन एकेडमी, नेशनल पब्लिक स्कूल, पीस पब्लिक स्कूल और जीजीआईसी गोपेश्वर की छात्राओं को वालीबॉल, कबड्डी, खो-खो और टेबल-टेनिस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण 11 मार्च तक चलेगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेश चंद्र पांडे का कहना है कि छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी आगे लाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। छात्राओं में खेलों के प्रति उत्साह बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें