फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली में पुलिस प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

होली के दौरान रंग में भंग न पड़े इसके लिए कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने विशेष दस्ते बनाए हैं। बृहस्पतिवार को भी सुरक्षा के मद्देनजर विकासनगर बाजार में पुलिस बल तैनात रहा। इसके लिए एसपी देहात सरिता डोभाल ने सभी चौकी प्रभारियों को कड़े सुरक्षा के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसपी देहात सरिता डोभाल ने बताया कि होली के दिन हुड़दंग, छेड़छाड़ करने वालों से जहां सख्ती से निपटा जाएगा वहीं ट्रिपल राइडिंग करने पर बाइक को जब्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था सही रहे, इसके लिए पुलिस कर्मियों को जगह-जगह तैनात किया जाएगा। वहीं होली के रंग में भंग न पड़े इसके लिए सीएचसी विकासनगर में डॉक्टर की टीम भी तैयार है। दुर्घटना होने या आंखों में रंग चले जाने संबंधी केसों से निपटने की इमरजेंसी सर्विस में एक डॉक्टर तैनात रहेंगे। सीएचसी प्रभारी डॉ. केके शर्मा ने बताया कि केसों से निपटने के लिए डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी। उधर, कालसी और सहसपुर में भी अस्पताल इमरजेंसी सेवाओं के तहत खुले रहेंगे। जरूरत पड़ी तो 108 एंबुलेंस सेवा से घायल को हायर सेंटर रेफर किया जाएगा जबकि, होली वाले दिन रंग खेलने के बाद नहाने के लिए पानी की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है। ऐसे में जल संस्थान भी पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें