फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के अस्थायी कर्मचारियों की होली फीकी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कालेज के दैनिक वेतन, प्रबंधन समिति और नियत वेतन में कार्यरत 205 कर्मचारियों की होली फीकी रहेगी। दैनिक कर्मचारियों को 8 माह और नियत वेतन में कार्यरत कर्मचारियों को 5 माह से वेतन नहीं मिला है। हालांकि होली के एक दिन पहले संस्थान ने एक माह का वेतन देकर थोड़ी राहत पहुंचाने की कोशिश की है।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज और इससे संबद्ध बेस अस्पताल में नियमित और संविदा कर्मचारियों के अलावा नियत वेतन में 80, दैनिक वेतन मद में 115 और प्रबंधन समिति के तहत 10 अस्थायी कर्मचारी कार्यरत हैं। उक्त कर्मचारियों का कभी सेवा विस्तार अटकता है, तो कभी वेतन। पिछले कई वर्षों से यही दिक्कत चली आ रही है। गत वर्ष 26 दिसंबर को शासन ने उक्त सभी कर्मचारियों को 31 मार्च 2018 तक का सेवा विस्तार दे दिया था, लेकिन बजट के अभाव में कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया।
दैनिक कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद भट्ट, महासचिव सोहन सिंह बर्त्वाल और मोहन सिंह रावत का कहना है कि उनको कभी भी समय पर वेतन नहीें मिलता है। इस वजह से न तो वह ढंग से त्योहार मना पाते हैं और न ही बच्चों की स्कूल की फीस समय पर जमा कर पाते हैं। लंबे समय से वेतन न मिलने की वजह से देनदारी भी काफी हो गई है। उनको पिछले आठ माह से तनख्वाह नहीं मिली है।
विज्ञापन


कोट-------------
उक्त सभी कर्मचारियों का एक माह का वेतन कॉशन मनी फंड से दिया जा रहा है। वेतन के लिए फाइल शासन को भेजी गई थी, लेकिन वित्त विभाग से आपत्ति लग गई थी। इस संबंध में विगत दिवस उच्च शिक्षा मंत्री से मैंने और प्राचार्य ने मुलाकात की। मंत्री ने वित्त सचिव से वार्ता की है। उम्मीद है कि जल्द ही अवशेष वेतन भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन

-विवेक स्वरुप, वित्त नियंत्रक राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें