फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रचनात्मकता भरे रंगों के साथ संवारे भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मैक्स इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट के छात्रों ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्रों ने एक दूसरे पर गुलाल लगाकर होली का पर्व धूमधाम से मनाया। बृहस्पतिवार को मैक्स इंस्टीट्यूट के छात्रों ने होली मिलन कार्यक्रम के अवसर पर काव्य पाठ, लोकगीतों आदि की प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। संस्थान के निदेशक जतिंद्र धीर ने कहा कि होली का पर्व भाईचारा और आपसी सौहार्द को बढ़ाने का संदेश देता है। होली के रंगों की तरह छात्रों को भी रचनात्मकता भरे रंगों के साथ अपना भविष्य संवारना चाहिए। इस मौके पर अभिषेक नेगी, शांतनु रौतेला, सुमित झा, कुंजबिहारी सिंह, किरन नौटियाल, मनीष, सुरेश चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें