फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटा शिक्षा विभाग, 108 परीक्षा केंद्रों पर 15212 परीक्षार्थी होंगे सम्मलित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। पांच मार्च से 26 मार्च तक होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में इस बार गैरसैंण के जीआईसी मालसी, जनता इंटर कॉलेज हरमनी और जीआईसी कौब को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। चमोली जिले में 108 परीक्षा केंद्रों पर 15212 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। जिलाधिकारी आशीष जोशी ने कहा कि जिले में पूरी तरह से नकलविहीन परीक्षा कराई जाएगी। शिक्षा विभाग को व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
चमोली जिले में 108 परीक्षा केंद्रों पर 15212 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। इनमें से 7931 परीक्षार्थी हाईस्कूल और 7281 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट के हैं। जिले में 26 परीक्षा केंद्र संवेदनशील हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) आशुतोष भंडारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर पानी और बिजली की भी पर्याप्त व्यवस्था है। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी। जीआईसी कर्णप्रयाग को मुख्य संकलन केंद्र बनाया गया है। यहां कर्णप्रयाग, पोखरी और गैरसैंण की उत्तर पुस्तिकाएं जमा की जाएंगी, जबकि जीआईसी गोपेश्वर और जीआईसी थराली को उप संकलन केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकलची पकड़ा गया तो होगा जवाब-तलब
यदि किसी विद्यालय में परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए तो केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही आंतरिक सचल दल का भी जवाब-तलब होगा। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने भी वीडियो कॉफ्रेंस में शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि बोर्ड परीक्षा पूरी तरह से नकल विहीन होगी। यदि किसी परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए तो केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें