गोपेश्वर। जिला खेल विभाग की ओर से जिले की अंडर 16 वर्ष की बालिकाओं के लिए विशेष खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 25 फरवरी से शुरू हुआ शिविर 11 मार्च तक चलेगा। बालिकाओं को स्पोर्ट्स स्टेडियम में वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो और टेबल-टेनिस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
वालीबाल के प्रशिक्षण में विभिन्न ब्लाकों की 23 बालिकाएं प्रतिभाग कर रही हैं। कबड्डी व खो-खो में भी कई बालिकाएं बढ़कर चढ़कर प्रतिभाग कर रही हैं।
टेबल-टेनिस में कन्या हाईस्कूल नैग्वाड़ की 9, उत्तराखंड पब्लिक स्कूल, शारदा सुमन एकेडमी, नेशनल पब्लिक स्कूल, पीस पब्लिक स्कूल और जीजीआईसी गोपेश्वर की 1-1 छात्राएं हैं। प्रशिक्षणार्थियों को अजीत रावत, रमेश पंखोली, विकेंद्र चौहान प्रशिक्षण दे रहे हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेश चंद्र पांडे ने बताया कि छात्राओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ रही है। प्रशिक्षण में बढ़-चढ़कर शामिल हो रही हैं।