फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल जारी, नगर में लगे कूड़े के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौचर। नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों की हड़ताल बृहस्पतिवार को भी जारी रही। हड़ताल होने से नगर में गंदगी के और फैलने की आशंका बनी है। लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पालिका, प्रशासन और सरकार मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

पर्यावरण मित्रों के अलावा पालिका में कार्यरत अन्य कर्मियों को भी तीन माह से वेतन नहीं मिल पाया है। हड़ताल होने के चलते नगर के मुख्य बाजार, मैदान से सटे हुए इलाके, हवाई पट्टी के पास सहित सभी मोहल्लों की गलियां गंदगी से पटी हैं। यहां लगे कूड़े के ढेर लोगों के लिए मुसीबत का सबब बने हैं। नगर की सभासद और जिला नियोजन समिति की सदस्य इंदु पंवार ने कहा यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संक्रामक रोग फैल जाएगा। वहीं हड़ताली कर्मी सनोरी लाल और उदेश पाल आदि का कहना है कि जब तक वेतन नहीं दिया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें