ब्यूरो /अमर उजाला/मुनिकीरेती।
ओकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी संस्थान (ओआईएमटी) की ओर से बुधवार को होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बीएड के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और रंग-गुलाल लगाकर होली मनाई।
होली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, आश्रम के संचालक स्वामी विश्वेश्वरानंद सरस्वती व सचिव सोमा शेखरी ने संयुक्तरूप से किया। इस मौके पर बीएड के छात्र- छात्राओं ने फ्यूलड़िया त्वे देखिकी औंद ऐ मन मा, बेड़ूपाको बारामासा आदि गीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। वहीं हरियाणवी लोकगीत होलिया में उड़े रे गुलाल गीत की प्रस्तुति मनमोहक रही। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने छात्र- छात्राओं से भारतीय संस्कृति को नहीं भूलने व उस पर शोध करने का सुझाव दिया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष मोहित कुमार ने छात्रों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कुसुम जोशी, प्रमोद उनियाल, डॉ. पूनम थपलियाल, डॉ. राजेश मनचंदा, नरेंद्र पंवार, आम्रपाली भंडारी, अपूर्व त्रिवेदी, मनमोहन लखेड़ा, चंद्रकला, गीता, योगेश, विकास, अनिल, आशीष, सनिल, नवीन, अजनीश, नितिका, नुपुर, रविंद्र आदि मौजूद रहे।