फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कांग्रेस को बदनाम करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक अभिनव सिंह ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने की नीयत से फर्जी चेक की फोटो अपलोड करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को शिकायती पत्र देकर संबंधित के खिलाफ साइबर एक्ट में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक अभिनव सिंह का आरोप है कि सोशल मीडिया पर कांग्रेस पार्टी के नाम से अंकित एक चेक को अपलोड किया गया है, जिसमें 98 करोड़ रुपये की धनराशि अंकित की गई है और चेक जारी करने वाला नीरव मोदी को दर्शाया गया है। अभिनव के अनुसार चेक में अंकित बैंक खाता असम का है। अभिनव का कहना है कि इस फर्जी पोस्ट से कांग्रेस पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। इसके साथ ही उन्हें मानसिक आघात पहुंचा है। अभिनव सिंह ने पुलिस से मामले में साइबर एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पुलिस ने मामले में अभी तक कोई लिखित कार्रवाई नहीं है। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। तहकीकात की जा रही है। आरोप की पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें