फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को लुभा रहीं डोरेमॉन पिचकारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ब्यूरो/विकासनगर।
होली के खुमार में शहर रंगीन होने लगा है। इस होली पर पटाखा बम की धूम रहेगी। इस बम के फटने पर होरियारों पर रंगों की बरसात होगी। यानी लोग पानी के रंग से कम सूखे रंग और गुलाल से होली मनाएंगे। इसके साथ ही गुलाल और पिचकारियों से बाजार सज चुका है। वहीं, बच्चों को बेन-10, एंग्री बर्ड, डोरेमॉन, एके-47 पिचकारी खूब लुभा रही है।
वहीं बड़ों के लिए देसी बॉयज प्रेशर गन भी मौजूद है। इस साल इलेक्ट्रानिक पिचकारियां भी उपलब्ध है। इसमें रंगों के साथ ही म्यूजिक और लाइट भी चमकेगी। मुख्य बाजार में दुकान चलाने वाले अमिताभ अनिरुद्ध का कहना है कि इस साल सबसे ज्यादा डिमांड पटाखा बम की है। इसके साथ ही जैली रंग भी काफी पसंद किया जा रहे हैं। बाजार में 30 से 1000 रुपये तक की पिचकारियां भी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्वचा खराब नहीं करेगा गुलाल
इस साल बाजार में कई हर्बल रंग मौजूद है जो जेब के हिसाब से मुफीद होने के साथ ही आपकी त्वचा को भी नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। ब्रॉडेंट हर्बल रंगों की कीमत 70 रुपये से शुरू है। इसके साथ ही जैली कलर और फूलों का गुलाल, तिरंगा कलर की भी खासी डिमांड है।

पिचकारियों की कीमत
डोरेमॉन टैंक 350 रुपये
डबल सिलेंडर टैंक 360 रुपये
मोटू पतलू 500 रुपये
बेन-10 280 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें