ब्यूरो/विकासनगर।
श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति की ओर से बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। फाल्गुन के गीतों पर जमकर नृत्य किया। गुझिया खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
इस मौके पर क्विज, तंबोला का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष वंदना जैन, मंत्री श्वेता जैन, शशि, पूनम, नीलम, उमा, संजीता, निशा, दिपाली जैन, अनीता, दिव्या, मानसी, सरिता, मिथलेश जैन, गौरी, रीना, मनीषा, पवनी, सारंगा आदि मौजूद रहे।
उधर, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के तत्वावधान में भाऊवाला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। लोगों ने चंदन, गुलाल और गुलाब के साथ होली का त्योहार मनाया। अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा कि होली के त्योहार पर लोगों को आपसी द्वेष भुला देना चाहिए। इस मौके पर पुष्पा राणा ,नीलम थापा, मनोरमा नेगी, किरन पंवार, पूनम पंवार, आनंदी नेगी, गीता पांडेय, ममता, सविता, बाला, प्रेमलता, केएस राणा, प्रेम किशोर शर्मा, रवि नेगी, अंशुल, तारा सिंह, जय प्रकाश, बालम सिंह, चंदन लाल सेमवाल, शजेश पीटर, अंकित शर्मा, धर्मेंद्र डबराल, रजनीश शर्मा, संजय मैठानी, निसार, जितेंद्र सिंह, पितांबर सिंह, अनुज, कमल सिंह आदि मौजूद रहे।