फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी क्षमता के अनुरूप करनी चाहिए समाज व देश की सेवा: गांववासी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। टीएचडीसी के निदेशक व पूर्व मंत्री मोहन सिंह गांववासी ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार समाज व देश की सेवा में अपना योगदान करना चाहिए। वह मिंगवाली कोटी में आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय खोले जाने के लिए आधारशिला भी रखी।
विज्ञापन

बुधवार को अंजनीसैंण के मिंगवाली कोटी में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व मंत्री मोहन सिंह गांववासी, पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रतन सिंह गुनसोला ने समाजसेवा व शिक्षा के क्षेत्र में योगदान करने वाले लोगों को सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित दयाल सिंह कैंतुरा, राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त डा. सुरेंद्र दत्त सेमल्टी, व समाजसेवा के लिए भुवनेश्वरी आश्रम अंजनीसैंण के सचिव ज्ञान सिंह को सम्मानित किया गया। गांववासी ने क्षेत्र में आदर्श विद्यालय खोले जाने की पहल को सराहनीय कदम बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों ने यहां अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय की आधारशिला भी रखी। इस मौके पर दुग्ध संघ अध्यक्ष पदम सिंह कुमाईं, शांति भट्ट व पूर्व प्रमुख जगदंबा रतूड़ी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में डा. धीरेंद्र कैंतुरा, प्रधानाचार्य गीता नेगी, प्रताप सिंह पंवार व अभिनव चमोली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें