फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित मिस्टर और सृष्टि मिस फेयरवेल बनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/डोईवाला।
विज्ञापन

दून भवानी इंटरनेशनल स्कूल रानीपोखरी में मंगलवार को जूनियर छात्रों की ओर से सीनियर छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने समाज की बेहतरी के लिए काम करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रानीपोखरी स्थित दून भवानी इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को आयोजित विदाई समारोह में अमित रावत को मिस्टर फेयरवेल और सृष्टि उनियाल को मिस फेयरवेल चुना गया। इस दौरान विद्यालय के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने अनुभव साझा किए। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमायूंनी, नेपाली, पंजाबी गानों और नृत्यों की प्रस्तुतियां देकर राज्य की संस्कृति से रूबरू कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधक बीपी उनियाल ने कहा कि शिक्षित समाज ही विकास के पथ पर अग्रसर होता है। इसलिए छात्रों को सामाजिक उन्नयन के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। प्रधानाचार्य पुष्पा उनियाल ने कहा कि छात्रों को सामाजिक जीवन के साथ ही उच्च विचार आत्मसात करने चाहिए। कार्यक्रम में संजीव डबराल, सौरभ डबराल, ऋतिका उनियाल, बंशीधर बडोनी, सुनीता शर्मा, जगदीश, डीपी बडोनी, पूूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें