फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने घर-घर जाकर सुनी बुजुर्गों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

लक्ष्मणझूला पुलिस ने ‘सीनियर सिटीजन से मिलिए’ अभियान के तहत मंगलवार को थाना क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों में बुजुर्गों से मुलाकात की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने घर-घर जाकर वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनका निस्तारण किया। इसके अलावा जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री व दवाइयां भी दीं।
विज्ञापन

लक्ष्मणझूला थाने के 42 पुलिसकर्मियों की टीम मंगलवार को फूलचट्टी, मराल, मोहनचट्टी, कुनाऊं, दिउली, नीलकंठ, बैरागढ़ आदि गांवों में पहुंची। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने घर-घर जाकर वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत की। थानाध्यक्ष प्रदीप राणा ने बताया कि पुलिस से जुड़ी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अभियान में 110 सीनियर सिटीजन तक पुलिसकर्मी पहुंचे। इस दौरान आर्थिकरूप से कमजोर बुजुर्गों को राशन, फल और दवाइयां आदि वितरित की गईं। इसके अलावा बुजुर्गों को थाने और पुलिसकर्मियों की फोन नंबर भी उपलब्ध कराए गए। टीम में उपनिरीक्षक विकास भारद्वाज, मनोज सिंह कठैत, जगवीर सजवाण, शशि, एएसआई सुनील कुमार, कांस्टेबल मुकेश, हरिओम, ललित, अमरजीत, प्रदीप, महिला कांस्टेबल कविता, रश्मि, मीना आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें