फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशंक ने किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/डोईवाला।
विज्ञापन

लच्छीवाला गांव में सांसद निधि से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण मंगलवार को हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने किया। इस मौके पर निशंक ने कहा कि जिन क्षेत्रों में सुविधाओं की जरूरत है, वहां बढ़ोतरी की जाएगी। गांवों में ऐसे भवन सामाजिक समरसता के प्रतीक होते हैं। उन्होने कहा कि भूटान देश से उन्हें हैप्पीनेस अवार्ड मिला है। मंदिर परिसर में उनकी निधि व्यय होना उनके लिए हर्ष का विषय है। लच्छीवाला ग्राम प्रधान गीता सावन ने कहा कि लच्छेश्वर शिव मंदिर बेहद प्राचीन है। वहीं सामुदायिक भवन बनने से श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद को लच्छीवाला और आसपास के गांवों में जंगली हाथियों के उत्पात की समस्या बताई। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष डबल सिंह भंडारी, सांसद प्रतिनिधि पुरुषोत्तम डोभाल, मीडिया प्रतिनिधि रविन्द्र बैलवाल, मंडल अध्यक्ष श्रवण प्रधान, राजेन्द्र तड़ियाल, पंकज शर्मा, प्रधान नरेन्द्र सिंह नेगी, मंदीप बजाज, हिमांशु राणा, सतेन्द्र चौधरी, विजय बख्शी, सुबोध जायसवाल, विपिन कोठारी, अनीता अग्रवाल, ममता पयाल, रोहित क्षेत्री, गोवर्धन ममगाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें