गोपेश्वर। मणिपुर के कंपांग इलाके में उग्रवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए असम राइफल्स के वारंट ऑफिसर मुरली सिंह बिष्ट की माता और पत्नी को डीएम ने दस लाख की धनराशि का चेक दिया।
बड़ागांव निवासी, परसारी चमोली के मुरली सिंह बिष्ट 11 मार्च 2014 को मणिपुर के कंपांग इलाके में शहीद हुए थे। वे 15 जून वर्ष 1981 में असम राइफल्स में भर्ती हुए थे। मंगलवार को डीएम आशीष जोशी ने राज्य सरकार की ओर से शहीद की पत्नी पार्वती देवी को छह लाख और माता भागीरथी देवी को चार लाख का चेक सौंपा। इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल एनके डबराल और सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी प्रमोद बहुगुणा आदि मौजूद थे।