फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्राकाल में पुलिस के सम्मुख होगी यातायाता व्यवस्था को चाक-चौबंध रखने की चुनौति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। चार धाम यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस ने बदरीनाथ हाईवे के डेंजर जोन पर साइन बोर्ड और ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए बैरियर लगाने शुरू कर दिए गए हैं, लेकिन यात्रा काल में पुलिस के सामने यातायात व्यवस्था सुचारु रखने की चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन

गौचर से माणा (139 किलोमीटर) तक बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर खस्ताहालत में है। गौचर, चटवापीपल, लंगासू, बैडाणु, पर्थाडीप, मैठाणा, बाजपुर, कौडिय़ा, मायापुर, हेलंग, जोशीमठ जेपी कंपनी एरिया, हाथी पर्वत, टैय्या पुल, गोविंदघाट और लामबगड़ में हाईवे धंसाव, भूस्खलन और सुधारीकरण कार्य के चलते खस्ताहालत में है। लामबगड़ में एक वर्ष से सुधारीकरण कार्य चल रहा है। यहां पर करीब चार सौ मीटर हिस्से में हाईवे खतरनाक बना है। यहां अलकनंदा से बन रहे सुरक्षा कार्य आधे-अधूरे हैं। एनएच के अधिकारियों का कहना है कि चार धाम यात्रा शुरू होने तक भी लामबगड़ में ट्रीटमेंट कार्य पूरा नहीं किया जा सकता है। ऐसे में यहां पर सुचारु यातायात के लिए पुलिस प्रशासन को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट का कहना है कि चार धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर लगातार मंथन चल रहा है, जिन स्थानों पर हाईवे का सुधारीकरण कार्य चल रहा है, वहां अतिरिक्त पुलिस तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें