फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों में महत्वपूर्ण है पुस्तक मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राष्ट्रीय पंचायत पुस्तक मेले में पहुंचे विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों में यह पुस्तक मेला महत्वपूर्ण साबित होगा। पंचायत स्तर पर पुस्तकालयों की स्थापना से पंचायतों का विकास होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को राष्ट्रीय पंचायत पुस्तक मेले में विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर वह शराब के पक्ष में नहीं हैं। इससे दूर रहने की आवश्यकता है। सरकार भी इस संबंध में विचार करे। गैरसैंण राजधानी के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गैरसैंण को लेकर गंभीर है। कार्यक्रम में मौजूद उच्च शिक्षा मंत्री व स्थानीय विधायक डा. धन सिंह रावत ने कहा कि श्रीनगर विधान सभा के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉपर 80 छात्रों को 5-5 हजार की नगद पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत को पुस्तकालय संचालन और कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए 25 हजार की धनराशि दी जाएगी। कहा कि 30 मार्च के बाद विधान सभा क्षेत्र में साक्षरता कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। जल्द ही श्रीनगर में एक कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को नमामि गंगे, भ्रष्टाचार व नशामुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम में एनआईटी के निदेशक प्रो. एसएल सोनी, उच्च शिक्षा सलाहकार प्रो. केडी पुरोहित, एसडीएम मायादत्त जोशी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मेले की नोडल अधिकारी रचना नौटियाल ने की।

मुख्यमंत्री के बयान को तोड़मरोड़ कर किया गया पेश
श्रीनगर। सहारनपुर को उत्तराखंड में मिलाए जाने संबंधी मुख्यमंत्री के बयान पर विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है।
विज्ञापन

>>>>>>>

संदीक्षा के लोकनृत्य की पुस्तक मेले में रही धूम
श्रीनगर। राष्ट्रीय पंचायत पुस्तक मेेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें एसएसबी संदीक्षा की महिलाओं के नृत्य की धूम रही।
मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत देर शाम एसएसबी के जवानों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। एसएसबी जवानों व अधिकारियों की पत्नियों के महिला संगठन संदीक्षा का मणिपुरी नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा। संदीक्षा की महिलाओं ने बालहट के मणिपुरी लोकगीत पर आधारित लोकनृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा एसएसबी के जवानों ने कौमी एकता पर आधारित एकांकी का मंचन भी किया। स्कूली छात्रों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
पंचायत प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित
श्रीनगर। राष्ट्रीय पंचायत पुस्तक मेले के दौरान विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बागेश्वर जनपद के 4 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया, जिसमें ग्राम प्रधान बोड़ी मोहन सिंह रावत, ग्राम प्रधान सोपड़ा कपकोट श्रीजन सिंह, ग्राम प्रधान पोलकांडे दरबान सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान सूपी कपकोट यशपाल सिंह शामिल हैं।
बच्चों को सिखाया कविता लेखन के गुर
श्रीनगर। राष्ट्रीय पंचायत पुस्तक मेले के चौथे दिन बच्चों की कार्यशाला के तहत कविता लेखन के गुर सिखाए गए। साहित्यकार रमेश चंद्र पंत व कवियत्री बीना बेंजवाल ने जीजीआईसी, कान्वेंट स्कूल, शेमफोर्ड, सरस्वती विद्यामंदिर श्रीकोट व जीआईसी स्वीत के छात्रों को कविता लेखन के गुर सिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें