फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन है मुझसे धरा पर , इसलिए जीवित हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/डोईवाला।
विज्ञापन

सामाजिक संगठन लोक हितकारी परिषद और गुरुकुल प्ले स्कूल डोईवाला की ओर से सोमवार को शुगर मिल रोड़ स्थित गुरुकुल प्ले स्कूल डोईवाला परिसर में होली मिलन समारोह और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एक दूसरे ने होली की बधाई और कवियों ने रचनाएं सुनाईं।
शुगर मिल रोड़ गुरुकुल प्ले स्कूल डोईवाला के प्रांगण में होली मिलन समारोह और कवि सम्मेलन का शुभारंभ क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी रामेश्वर प्रसाद लोधी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता बढ़ता है। संस्थाओं को ऐसे आयोजनों का शृृंखलाबद्ध तरीके से करना चाहिए। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि पर्व हमारी सांस्कृतिक एकता के प्रतीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वरिष्ठ कवि योगेश अग्रवाल ने ‘सरहदों से आए हैं अमन के पैगाम’ की प्रस्तुति से भारतीय सैनिकों की वीरता को नमन किया। कवि राघवेंद्र गौर ने केदारनाथ आपदा और हिमालय की महत्वता पर रचना ‘मुझसे है जीवन धरा पर, इसलिए जीवित हूं’ को सुनाया। हास्य कवि रोशनलाल हरियाणवी ने क्षणिकाएं सुनाकर लोगों को लोटपोट कर दिया। कवि दिनेश डबराल ने मुझे मुक्त कंठ से गाने दो से जन्मदायिनी मां की वेदना दर्शायी। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष कोमल कन्नौजिया, गुरुकुल प्ले स्कूल प्रबंधक हेमचंद रयाल, लोक हितकारी परिषद के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष अश्वनी कुमार गुप्ता, मंदीप बजाज, नरेंद्र गोयल, कुलदीप आचार्य, डॉ. राजेंद्र गोस्वामी, विशालमणि रयाल, गौरव तिवारी, अनंतराम भट्ट, भुवन डबराल, भारत गुप्ता, पूनम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें