फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ही क्यों भाजपा के खातों की जांच क्यों नहीं:हरीश रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर कांग्रेस को चुनाव में फंड देने वालों को डराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को चुनाव में संदिग्ध अपराधियों ने पैसा दिया है, इसके पुख्ता प्रमाण भी हैं, लेकिन सरकार कांग्रेस के चुनाव खाते की जांच करा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वेषभावना से कार्य कर रही है।
विज्ञापन

श्यामपुर क्षेत्र में सोमवार को पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस व कांग्रेस के लोगों की जांच करे, लेकिन इसके लिए पहले से आदेश जारी करे। उन्होंने सवाल किया कि अकेले कांग्रेस के ही नहीं भाजपा के चुनाव खातों की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा इस वक्त जबरिया चंदा वसूली कर रही है, उसकी भी जांच होनी चाहिए। सरकार इस ओर से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस के खातों की जांच करा रही है। पूर्व सीएम ने कहा कि एनएच घोटाले की एसआईटी जांच उनकी सरकार ने बिठाई थी। अब भाजपा को इस मामले की सीबीआई जांच करानी चाहिए। पूर्व सीएम का आरोप है कि सरकार ने एसआईटी की जांच को हल्का कर दिया है। मामले से एनएचएआई के अधिकारियों को बाहर कर दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में भाजपा के खाते में संदिग्ध अपराधियों ने पैसे दिए हैं। उनके पास इसके पुख्ता प्रमाण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें