फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइंस क्विज में शुभम व संजय ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। छात्र संगठन आइसा के विज्ञान क्लब की ओर से आयोजित विज्ञान मेले में वाद-विवाद, पोस्टर, क्विज, मॉडल और ऑन लाइन मोबाइल प्रतियोगिता आयोजित हुई।
विज्ञापन

सोमवार को बिड़ला परिसर में आयोजित विज्ञान मेले में मानव सभ्यता के विकास में धर्म नहीं विज्ञान अपरिहार्य है विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में निर्णायक इंद्रेश मैखुरी व राजेंद्र प्रसाद ने पक्ष में सुधा रमोला व विपक्ष में पूजा गैरोला को पहला स्थान दिया। पक्ष में पारितोष रावत द्वितीय व लव मैठाणी तृतीय और विपक्ष में मोनिका बिष्ट द्वितीय व नयन कोठियाल तृतीय स्थान पर रहे।
पोस्टर प्रतियोगिता मेें प्रतिभागियों को विज्ञान का भविष्य विषय दिया गया। इसमें दिव्या ने पहला, रुचा ने दूसरा व ऋतु शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। साइंस क्विज में शुभम थपलियाल व संजय कैंतुरा की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। अखिलेश कुमार व दिपांकर भट्ट की टीम दूसरे और नयन कोठियाल व प्रखर पंचभैया की टीम को तीसरा स्थान मिला। आन लाइन मोबाइल प्रतियोगिता में सूरज कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि साइंस मॉडल प्रतियोगिता में नेहा चौहान पहले और प्रतिभा नेगी दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विवि की डीएसडब्लू प्रो. सुरेखा डंगवाल समेत रसायन व भौतिकी के शिक्षक मौजूद थे। कार्यक्रम में अंकित उछोली, सुमित रिंगवाल, अतुल सती, शिवानी पांडेय, राहुल, अजय शाह, अनिल राज और नीति मलेठा ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें