फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण को स्थाई राजधानी नही बनाया तो पृथक पहाड़ी राज्य की होगी मांग: नौटियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सामाजिक कार्यकर्ता नवीन प्रकाश नौटियाल ने कहा कि अगर सरकार ने शीघ्र गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित नहीं किया तो पृथक पहाड़ी राज्य के लिए फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा। कहा कि प्रदेश बनने के 17 साल बाद भी राजनेताओं की कमजोर इच्छा शक्ति से पहाड़ी राज्य की अवधारणा पूरी नही हो पाई है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाए जाने की मांग को लेकर पत्रकारों से वार्ता की। सामाजिक कार्यकर्ता नवीन प्रकाश नौटियाल ने कहा कि राज्य निर्माण के पहले दिन से ही प्रदेश की स्थायी राजधानी गैरसैंण होनी चाहिए थी, लेकिन राजनेताओं की महत्वाकांक्षा के चलते आज तक गैरसैंण को प्रदेश की स्थायी राजधानी नही बनाया गया है। कहा कि अगर प्रदेश की स्थायी राजधानी गैरसैंण नहीं बनाई गई तो पृथक पहाड़ी प्रदेश की मांग के लिए फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी राजधानी गैरसैंण होगी। इस मौके पर छात्रसंघ उपाध्यक्ष अजय पुंडीर, संजय घिल्डियाल, विमल चौकियाल, राजेंद्र कुमार, शंकर सिंह चौहान व सुरेश रावत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें