फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा के साथ सांई पालकी में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/डोईवाला।
विज्ञापन

श्रीशिरडी साईं कृपा मंदिर, डोईवाला की ओर से रविवार को आयोजित वार्षिक साईं पालकी यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। धार्मिक यात्रा के दौरान साईं बाबा की पालकी पर कंधा लगाने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ देखी गई।
विज्ञापन

देहरादून रोड स्थित साईं मंदिर में रविवार सुबह से ही माथा टेकने के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। सुबह नौ बजे आरके संस परिसर से भव्य श्री साईं बाबा की पालकी यात्रा शुरू हुई। इससे पूर्व मंदिर में बाबा का विशेष अभिषेक किया गया। पूजा अर्चना के बाद शुरू हुई साईं पालकी यात्रा के दौरान पालकी को कंधा लगाने के लिए श्रद्धालुओं की होड़ लगी रही। इस दौरान साईं के जयकारों से नगर गुंजायमान रहा। साई पालकी ऋषिकेश रोड, नगर चौक, मिल रोड, प्रेमनगर बाजार, रेलवे रोड होते हुए देहरादून रोड स्थित शक्ति भवन मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान यात्रा मार्ग में विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठनों ने बाबा की पालकी यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और पालकी के दर्शन किए। यहां बाबा की आरती उतारने के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री शिरडी साईं कृपा धाम मंदिर की प्रबंधिका प्रेमलता रावत ने साईं बाबा की शिक्षाए और आदर्श बताए। पालकी यात्रा में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महेश रावत, युकां के प्रदेश सचिव विक्रम नेगी, सरोज बाला, मनीष नारंग, बॉबी शर्मा, राकेश गुप्ता, नीरज सिंघल, वरुण शर्मा, तुषार पाल, संजय गर्ग, महकवती, आनंदी यादव, दीक्षावती, मीना प्रजापति, आरोही रावत, शिल्पी शर्मा, अजय, संजय शर्मा, नीरज गुप्ता आदि श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें