फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का माध्यम है एनएसएस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

श्रीदर्शन संस्कृत महाविद्यालय मुनिकीरेती की एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) विंग का सप्ताहव्यापी शिविर रविवार को शीशमझाड़ी स्थित श्रीस्वामी नारायण आश्रम में शुरू हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार नौटियाल, अनूप रावत, अजीत नवानी, हरीश, सुरेंद्र, अमित आदि मौजूद थे।
शिविर के शुभारंभ मौके पर मुख्य वक्ता सुनील भगत ने कहा कि एनएसएस व्यक्तित्व विकास व चरित्र निर्माण का माध्यम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर हम सरोकारों से जुड़ सकते हैं। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आचार्य कमल डिमरी ने कहा कि स्वयंसेवकों को समाज को जागरूक करने का संकल्प लेना चाहिए। साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने का प्रयास किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पंजाब सिंध क्षेत्र साधु महाविद्यालय की एनएसएस विंग के शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों ने जन जागरूकता रैली निकाली। साथ ही इस दौरान लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार शुक्ल, किरण वर्मा, पूजा नौटियाल, महेंद्र शर्मा, सोनम भंडारी, गोविंद शर्मा, अमित, योगेश, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें