गोपेश्वर। सरस्वती शिशु मंदिर गोपेश्वर का रविवार को वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।
समारोह का शुभारंभ बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष और शिशु मंदिर के अध्यक्ष अनसूया प्रसाद भट्ट ने किया। उन्होंने कहा कि विद्या भारती से संबद्ध शिशु मंदिरों में संस्कारवान बच्चों का निर्माण होता है। छात्र-छात्राओं ने डांड्यूं माको बुरांश.., दिल है छोटा सा, छोटी सी आसा..., राधे-राधे.., कैन लगाई बडुली.., कितना मुश्किल है इनको समझाना..., चूं-चूं करती चिड़िया आई..., ढोल बाजे.., हमें स्वदेश की कसम, विकास लाएंगे.., भारत माता मेरी है.., चिट्टे सूट पे.., हूराणी को दिन.. आदि गीतों की प्रस्तुति दी। छठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के आज मथुरा में होली छायी रही है...गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य देवचंद्र सिंह राणा, आरएसएस के जिला प्रचारक बृजमोहन, डा. यदुनंदन भट्ट, रघुवीर बिष्ट, व्यवस्थापक राजेंद्र ममगांई, मोहन नेगी, राजेंद्र पंत, मनोज बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य भागीरथी कुंजवाल आदि मौजूद थे।