जोशीमठ (ब्यूरो)। किमाणा गांव में रविवार को जंगल में चारापत्ती के लिए गया एक व्यक्ति पहाड़ी रास्ते पर पांव फिसलने से करीब सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा, जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क सुविधा न होने से घायल को चारपाई के सहारे दस किमी पैदल चलकर लंगसी तक पहुंचाया। यहां से 108 सेवा वाहन से उसे सीएचसी जोशीमठ पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने घायल के स्वास्थ्य में सुधार बताया है। रविवार को किमाणा गांव निवासी बादर सिंह भंडारी सुबह चारा लेने के लिए जंगल गया था। अचानक पहाड़ी रास्ते पर पैर फिसलने से वह करीब सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा।