फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डामरीकरण की मांग पर ग्रामीणों ने सात घंटे तक किया सड़क पर चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। कनकचौंरी-गोदी गिंवाला-रौता मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने की मांग को लेकर गोदी गिंवाला गांव के लोगों ने सात घंटे तक मोटर मार्ग पर जाम लगाया। हालांकि बाद में एसडीएम और एडीबी के अधिकारियों ने अप्रैल से डामरीकरण शुरू करने का आश्वासन दिया, जिस पर ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन

रविवार को ग्रामीणों ने डामरीकरण की मांग को लेकर सुबह छह बजे से ही गोदी-गिंवाला गांव के समीप जाम लगा दिया था। ग्रामीण सड़क के बीचों-बीच धरने पर बैठ गए, जिससे वाहनों की आवाजाही रुक गई। मौके पर हुई ग्रामीणों की बैठक में ग्राम प्रधान संपत्ति देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य भरत सिंह और बीरबल सिंह नेगी ने कहा कि वर्ष 2002 से निर्माणाधीन कनकचौंरी-गोदी गिंवाला सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क पर वर्ष 2017 के मार्च माह से डामरीकरण किया जाना था, लेकिन अधिकारी बजट की कमी बताते हुए कार्य नहीं कर रहे हैं। सड़क की स्थिति भी दयनीय बनी हुई है। दोपहर करीब एक बजे एसडीएम रोहित मीणा एडीबी के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र सड़क डामरीकरण के निर्देश दिए, जिस पर एडीबी के अधिकारियों ने अप्रैल से डामरीकरण शुरू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित किया।
इस मौके पर युद्धवीर सिंह, पूर्व प्रधान विनोद सिंह, विसंबरी देवी, रैजा देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष कुंवरी देवी, किरन, सरोजनी, दीपा, उर्मिला, शिव देवी, दिलदेई, बसुदेव, अर्जुन सिंह, प्रबल, त्रिलोक, सुरेंद्र, विक्रम, बलदेव, सतेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, गंगा, ताजवर, जीत सिंह, मोर सिंह, गोपी, मोहन, कलम सिंह, गौर सिंह, बचन सिंह, कुलदीप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें